फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: घड़ियों की जगह बनाए सीमेंट के बिल, 1.30 करोड़ का कर व जुर्माना

Fri, 19 Jun 2026 02:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
जीएसटी की विशेष अनुसंधान शाखा मथुरा की जांच में सिकंदराराऊ की एक फर्म द्वारा घड़ियों के व्यापार की आड़ में करोड़ों रुपये के सीमेंट और अन्य वस्तुओं के बिल जारी करने का मामला सामने आया है। मामले की जांच पूरी होने के बाद विभाग ने फर्म पर लगभग 1.30 करोड़ रुपये का कर और जुर्माना निर्धारित किया है, जिसकी धनराशि कारोबारी द्वारा जमा करा दी गई है।
विज्ञापन

सिकंदराराऊ के कासगंज रोड स्थित गांव बारमऊ में संचालित फर्म कमल एक्सपोर्ट पर विशेष अनुसंधान शाखा मथुरा की टीम ने कुछ समय पूर्व जांच और सत्यापन की कार्रवाई की थी। विभाग को इस फर्म की कारोबारी गतिविधियों को लेकर संदेह था, जिसके आधार पर दस्तावेजों और मौके पर उपलब्ध स्टॉक की जांच की गई। जांच के दौरान अधिकारियों को परिसर में ऑनलाइन घड़ियों के कारोबार से संबंधित स्टॉक और गतिविधियां मिलीं, जबकि रिकॉर्ड में फर्म द्वारा सीमेंट समेत अन्य वस्तुओं के करोड़ों रुपये के बिल जारी किए गए थे। इस फर्म का पंजीयन घड़ियों के कारोबार के लिए कराया गया है।
जब अधिकारियों ने सीमेंट कारोबार से संबंधित स्टॉक, गोदाम अथवा अन्य भौतिक व्यवस्थाओं का सत्यापन किया तो मौके पर ऐसा कोई कारोबार संचालित होता नहीं मिला। ऐसे में माना गया कि फर्म द्वारा वास्तविक कारोबार नहीं किया जा रहा था, सिर्फ सीमेंट के बिल जारी किये जा रहे थे। इन्हीं बिलों के आधार पर कारोबारी की ओर से सीमेंट की आईटीसी क्लेम की जा रही थी। जिस पर 1.30 करोड़ रुपये का कर और जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

विशेष अनुसंधान शाखा मथुरा के संयुक्त आयुक्त अनिल कुमार कनौजिया ने बताया कि कर चोरी और फर्जी बिलिंग पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में संदिग्ध कारोबारियों और फर्मों के लेन-देन की गहन जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें