फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विप्र समाज ने धूमधाम से मनाई भगवान परशुराम जी की जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

कस्बे में भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हालांकि, कोरोना कर्फ्यू की वजह से इस बार शोभायात्रा नहीं निकली। लोगों ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए महर्षि भगवान परशुराम जी की जयंती मनाई। परशुराम के छविचित्र पर दि कलेक्टर बार एसोसिएशन हाथरस के अध्यक्ष आनंद कुमार शर्मा, सेवानिवृत्त शिक्षक के डी शर्मा, ब्राह्मण समाज के वयोवृद्ध शिव कुमार शर्मा (मल्ल) व शिवनंदन शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केडी शर्मा व संचालन रजत उपाध्याय ने किया।
अपने संबोधन में आनंद कुमार शर्मा व अन्य वक्ताओं ने परशुराम जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके जन्म का दिन व मुहूर्त भी आज का ही था। वे भगवान शिव के अनन्य भक्त थे। ऐसा माना जाता है कि इन्होंने धरती पर 21 बार क्षत्रियों का संहार किया। शिवनंदन शर्मा ने बताया कि यह भी मान्यता है कि इसी दिन से सतयुग की शुरुआत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान सभी विप्र समाज के बुजुर्गों व व्यक्तियों का व्यापार मंडल के अध्यक्ष गजेंद्र कुमार वर्मा ने फूलमाला व पट्टिका आदि पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान राजन लाल शर्मा, ब्राह्मण समाज सहपऊ के पूर्व अध्यक्ष मुन्ना लाल शर्मा (डीलर), कमल शर्मा, ब्रजकिशोर शर्मा आदि के साथ अनिल कुमार शर्मा, सुंदर लाल सारस्वत, सुरेश चंद्र शर्मा एड., हरीश तिवारी प्रवक्ता, योगेश शर्मा पूर्व सभासद, सतेंद्र कुमार शर्मा (वैष्णो मिष्ठान), प्रिंस उपाध्याय, यश उपाध्याय, दिव्यांशू उपाध्याय व अवधेश शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें