फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: छात्रहित में काम करेंगे सीबीएसई स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन की बैठक श्री बलवंत सिंह पब्लिक स्कूल सलेमपुर में अध्यक्ष डॉ.उमाशंकर शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें छात्र हित तथा प्रबंधन से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए। निरीक्षण प्रक्रिया, दस्तावेजीकरण, शैक्षणिक गुणवत्ता, शिक्षक प्रशिक्षण पर सीबीएसई बोर्ड द्वारा जारी नवीन दिशा-निर्देशों का पालन कराना तय हुआ।
विज्ञापन

आगामी शैक्षिक सत्र में एसोसिएशन की ओर से आयोजित किए जाने वाले शैक्षिक एवं जागरूकता कार्यक्रमों पर भी विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा एक से 31 जनवरी तक प्रदेश में सड़क सुरक्षा माह मनाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत जिले के सीबीएसई से संबंद्ध विद्यालयों के बस चालकों व परिचालकों को सम्मानित किया जाएगा। उन्हें सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण देने हेतु कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इसका बैठक का शुभारंभ उपाध्यक्ष व विद्यालय प्रबंधक रोरन सिंह ने किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार गुप्ता, दिनेश सेक्सरिया, राजकुमार सिंह, प्रमोद अग्रवाल, रजनेश कुमार, डॉ. विकास सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें