आरपीएम से परीक्षा देकर निकलते विद्यार्थी
- फोटो : संवाद
हाथरस जिले में आठ केंद्रों पर 17 फरवरी को आयोजित सीबीएसई की कक्षा 12 की शारीरिक शिक्षा की परीक्षा में 1858 परीक्षार्थी शामिल हुए। इस परीक्षा में 1888 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इस परीक्षा में 30 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा संपन्न हुई।
जिले में आठ केंद्रों पर सीबीएसई की कक्षा दस व 12 वीं की परीक्षा शुरू हो चुकी हैं। 17 फरवरी को कक्षा 12 की शारीरिक शिक्षा की परीक्षा संपन्न हुई। संत फ्रांसिस इंटर कॉलेज में इस परीक्षा में 338 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से नौ परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। राजेंद्र लोहिया विद्या मंदिर में 242 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इस केंद्र पर तीन परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
आरपीएम इंटर कॉलेज में 408 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इस केंद्र पर पांच परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। संत विवेकानंद स्कूल में 353 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इस परीक्षा में दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। अमोल चंद्र पब्लिक स्कूल में 115 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इस केंद्र पर दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल में 245 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इस केंद्र पर चार परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। एमएलडीवी इंटर कॉलेज में 128 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इस केंद्र परी सभी परीक्षार्थी उपस्थित रहे। जवाहर नवोदय विद्यालय में 59 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इस केंद्र पर पांच परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
शारीरिक शिक्षा की परीक्षा थी। परीक्षा की तैयारी पूर्व में ही कर ली थी। मेरी परीक्षा अच्छी गई है ।- माही, परीक्षार्थी।
मेरी तैयारी काफी अच्छी थी। इसलिए परीक्षा अच्छी रही। मुझे विश्वास है कि परीक्षा में मेरे अंक अच्छे आएंगे। - रिया, परीक्षार्थी।
जिले में आठ केंद्रों पर कक्षा 12 की शारीरिक शिक्षा की परीक्षा संपन्न हुई। शांति पूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न हो गई। - डॉ. जगदीश शर्मा, सीबीएसई।