संत फ्रांसिस इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर निकलते परीक्षार्थी। संवाद
- फोटो : Samvad
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) हाईस्कूल की परीक्षाएं बुधवार को नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) की परीक्षा के साथ संपन्न हो गईं। शहर के दो केंद्रों पर एनसीसी की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गईं। परीक्षा में पंजीकृत सभी 37 परीक्षार्थी शामिल हुए।
परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्र से बाहर निकलते ही अपने परीक्षार्थी अपने साथियों के साथ अपने उत्तरों का मिलान करते नजर आए। अधिकांश विद्यार्थियों ने प्रश्नपत्र को सामान्य स्तर का बताया और कहा कि तैयारी के अनुरूप प्रश्न आए थे।
परीक्षा केंद्रों पर अनुशासन और नकलविहीन व्यवस्था के बीच परीक्षा कराई गई। केंद्र व्यवस्थापकों और कक्ष निरीक्षकों की ओर से भी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।
प्रश्नपत्र काफी हद तक आसान था। अधिकतर प्रश्न एनसीसी के प्रशिक्षण और पाठ्यक्रम से ही पूछे गए थे, इसलिए उन्हें हल करने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई।
-हिमांशु।
पेपर संतुलित था, कुछ प्रश्न सोचने वाले जरूर थे, लेकिन अधिकांश प्रश्न सीधे और समझने में आसान थे। उन्होंने बताया कि परीक्षा के बाद साथियों के साथ उत्तरों का मिलान भी किया।
-प्रियांशु।