फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिटिया व आरोपियों के परिजनों से सीबीआई ने फिर की पूछताछ

विज्ञापन
बिटिया के घर के बाहर मौजूद सीबीआई की टीम। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

चंदपा की बिटिया के मामले में सीबीआई की पूछताछ व छानबीन का सिलसिला बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। सीबीआई थाना चंदपा गई और फिर बिटिया के गांव गई। आरोपियों के परिजनों के अलावा पीड़ित परिवार से भी काफी देर तक पूछताछ की। थाने में सीबीआई ने सीओ सादाबाद, कोतवाली निरीक्षक चंदपा सहित कई पुलिसकर्मियों से पूछताछ की।
विज्ञापन

बिटिया के मामले में तह तक पहुंचने के लिए सीबीआई हर पहलू पर जांच और पूछताछ कर रही है। सूत्रों की मानें तो वहां सीबीआई ने सीओ सादाबाद बह्म सिंह, कोतवाली निरीक्षक चंदपा लक्ष्मण सिंह के अलावा कई पुलिसकर्मियों से पूछताछ की। इसमें वह पुलिसकर्मी भी शामिल थे, जो मुख्य आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर लाए थे। विदित है कि सीबीआई से पहले इस प्रकरण की विवेचना सीओ सादाबाद बह्म सिंह ही कर रहे थे। तदुपरांत सीबीआई बिटिया के गांव गई। वहां सीबीआई ने आरोपियों के घर के पीछे खेत में बने पीपल के पेड़ के नीचे बैठकर आरोपियों के परिजनों के अलावा वहां कई अन्य लोगों से पूछताछ की। इसके बाद सीबीआई पीड़ित परिवार के घर भी पहुंची। वहां सीबीआई ने सीआरपीएफ के जवानों से भी कुछ जानकारी ली। उसके बाद बिटिया के परिजनों से काफी देर तक पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें