फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बच्चे गए स्कूल, महिलाएं गईं भागवत सुनने, दीवार फांद चोर चुरा ले गए नकदी और गहने, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 30 Jan 2026 05:16 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

परिवार के लोगों के बाहर जाने पर चोर पीछे से दीवार फांद कर मकान में घुस गए।कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़ कर उसमें रखी सोने की अंगुठियां, सोने की जंजीर, मंगलसूत्र के साथ 12 हजार रुपये निकाल ले गए।
विज्ञापन
गांव नगला विसी में अलमारी में से नकदी व सोने के आभूषण चोरी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहपऊ क्षेत्र के गांव नगला विसी में 29 जनवरी को बच्चे स्कूल चले गए। महिलाएं भागवत कथा सुनने चली गईं। दिन-दहाड़े एक घर में घुस कर चोर लाखों रुपये के गहने और नकदी ले गए। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन


पीड़ित ओम प्रताप ने कोतवाली में इसकी लिखित तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि वह दो भाई हैं और दोनों काम के सिलसिले में बाहर रहते हैं। 29 जनवरी को घर की महिलाएं गांव में चल रही भागवत कथा सुनने चलीं गईं और बच्चे स्कूल गए हुए थे। घर में ताला लगा था। 

उसी समय अज्ञात चोर दीवार फांद कर घर में घुस आए। कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़ कर उसमें रखी पांच सोने की अंगुठियां, एक सोने की जंजीर, एक मंगलसूत्र के साथ 12 हजार रुपये निकाल ले गए। उनको चोरी का पता उस समय चला जब रात को किसी व्यक्ति को रुपये देने के लिए उन्होंने अलमारी खोली। उसमें न तो सोने के आभूषण थे और न ही नकदी। सीओ अमित पाठक को कहना है कि कोतवाली में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अतिशीघ्र खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें