फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: गर्भवती का गला दबाकर मारने की कोशिश, मरा समझकर ले जा रहे थे, भाई ने रोका तो हुआ यह

Sat, 25 May 2024 09:43 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

शादी में करीब 21 लाख रुपये खर्च किए। एक स्विफ्ट कार और दहेज का सामान दिया थ। ससुराली दहेज में 10 लाख रुपये लाने के लिए प्रताड़ित करने लगे। विवाहिता को दुपट्टे से गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की और मृत समझकर यह लोग गाड़ी में डालकर उसे कहीं ले जा रहे थे। तभी वहां भाई आ गया।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा जिले के थाना मोगर्रा क्षेत्र के गांव नगला झींगा निवासी हरिओम ने सादाबाद कोतवाली में तहरीर दी है। उन्होंने पुत्री के ससुराल वालों पर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न करने और गर्भवती होने पर उसे जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


हरिओम का कहना है कि उन्होंने पुत्री रुचि की शादी 24 नवंबर 23 रिंकू पुत्र पूरन सिंह निवासी सौरई हाल निवासी जैतई रोड सादाबाद से की थी। शादी में करीब 21 लाख रुपये खर्च किए। एक स्विफ्ट कार और दहेज का सामान दिया थ। शादी के कुछ दिन बाद रुचि को उनका दामाद रिंकू,  जेठ सोनू व नीरज, जेठानी रजनी, ललतेश, गुड्डी एवं सास मोहरश्री, ससुर पूरन सिंह आए-दिन दहेज में 10 लाख रुपये लाने के लिए प्रताड़ित करने लगे। 

24 मई को रात्रि करीब 10 बजे इन सभी लोगों ने एकराय होकर दुपट्टे से उनकी बेटी को गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की और मृत समझकर यह लोग गाड़ी में डालकर उसे कहीं ले जा रहे थे। इस बीच पास ही बिजलीघर पर ठेकेदारी का काम करने वाला उनका पुत्र वहां आ गया। यह लोग उनके पुत्र को भी साथ लेकर सादाबाद के एक अस्पताल पहुंचे। वहां जैसे ही उन्होंने रुचि को गाड़ी से उतारा तो पुत्र ने ससुराल वालों से कहा कि उन्होंने उसकी बहन को मारने की कोशिश की है। आरोपियों ने पुत्र को भी पीटा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें