फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज, कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला था शव

Tue, 04 Apr 2023 11:01 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

मृतका के पिता का कहना है कि दो दिन पहले उसकी पुत्री ने उसको बताया था कि दोनों लड़के उसे मोबाइल पर काफी परेशान कर रहे हैं। दोनों आरोपियों ने छात्रा के मोबाइल पर अश्लील फोटो भी भेजे थे। इसके कारण ही उसकी बेटी ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
आत्महत्या - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहपऊ के मोहल्ला बजरिया में 27 मार्च सोमवार को सुबह 19 वर्षीय छात्रा ने घर में फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली थी। मृतका के पिता ने दो युवकों पर उसकी बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


कस्बा के मोहल्ला बजरिया में संदिग्ध हालात में छात्रा का शव कमरे में पंखे के लिए अलग से लगाई सरिया में साड़ी के फंदे से लटका मिला था। नवरात्र होने के कारण उसके माता-पिता और छोटा भाई मां भद्रकाली मंदिर पर दुकान लगाकर खिलौने बेचने गए हुए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पुलिस ने छात्रा के शव के आसपास मिले सामान के साथ उसका मोबाइल भी कब्जे में लिया था। 

अब मोबाइल कॉल डिटेल निकलने के बाद मृतका के पिता राजकुमार ने आरोपी चंद्र प्रकाश उर्फ कालू पुत्र तारा चंद्र शर्मा निवासी गजानंद कॉलोनी, जोधपुर सिटी परिश्चम राजस्थान एवं मुकुल सिसौदिया पुत्र जयपाल सिंह निवासी कुकरगंवा पर उसकी पुत्री को आत्महत्या करने के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। 
विज्ञापन


मृतका के पिता का कहना है कि दो दिन पहले उसकी पुत्री ने उसको बताया था कि दोनों लड़के उसे मोबाइल पर काफी परेशान कर रहे हैं। दोनों आरोपियों ने छात्रा के मोबाइल पर अश्लील फोटो भी भेजे थे। इसके कारण ही उसकी बेटी ने आत्महत्या की है। कोतवाली सहपऊ प्रभारी निरीक्षक श्याम सिंह ने बताया कि   मृतक छात्रा के पिता के दी तहरीर पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें