फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: जनसुनवाई में अभद्र व्यवहार पर जिपं सदस्य पर रिपोर्ट दर्ज

Thu, 24 Sep 2026 02:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
उपजिलाधिकारी रितु सिरोही ने जिला पंचायत सदस्य ईशान चौधरी के खिलाफ कोतवाली मेें बीएनएस की धारा 121-1 और 352 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। सदस्य पर 23 सितंबर को जनसुनवाई के उपरांत अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए भय व दबाव उत्पन्न करने का आरोप है।
विज्ञापन

प्राथमिकी में कहा गया है कि शासकीय कार्य के निर्वहन के दौरान जिपं सदस्य का आचरण गंभीर रूप से आपत्तिजनक व अनुशासनहीन है। उनके कृत्य से न केवल शासकीय गरिमा प्रभावित हुई, बल्कि प्रशासनिक प्रक्रिया को भी प्रभावित करने तथा उन पर अनुचित दबाव बनाने का प्रयास किया गया।
जिला पंचायत सदस्य ईशान चौधरी ने बताया कि वह तो किसानों की समस्या को लेकर जनसुनवाई में गए थे और एसडीएम को किसानों की समस्या से ही अवगत कराया था। उन्होंने न तो कोई अभद्र व्यवहार किया और न ही अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है। विधायक गुड्डू चौधरी ने बताया कि ईशान उनकी पार्टी से जुड़े हैं। वह किसान की वाजिब समस्या को लेकर जनसुनवाई में पहुंचे थे। कोई जनप्रतिनिधि यदि किसानों की आवाज उठाता है, तो वह गलत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें