फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: ड्रायर फटने की घटना में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज, डीएम ने बनाई जांच टीम

Wed, 07 Feb 2024 12:08 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र इकाई में संचालित एक्सेल फास्फेट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में ड्रायर फटने के हादसे में घायल महिलाओं ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। डीएम ने हादसे की जांच के लिए टीम गठित कर दी है। डीएम फैक्टरी का निरीक्षण करेंगी।
विज्ञापन
फैक्टरी में ड्रायर फटने के बाद निरीक्षण करते उप कृषि निदेशक कृषि रक्षा अलीगढ़ मंडल सतीश मलिक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में हसायन कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र इकाई में संचालित एक्सेल फास्फेट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में हुए हादसे में मुरब्बा फैक्टरी की घायल महिलाओं ने कोतवाली हसायन में कीटनाशक बनाने वाली फैक्टरी के स्वामी, कंपनी के तकनीशियन, केयर टेकर ओमपाल सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इधर, डीएम ने हादसे की जांच के लिए टीम गठित की है। 

विज्ञापन


फैक्टरी में फटा था ड्रायर
सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र में कीटनाशक बनाने वाली फैक्टरी में 5 फरवरी की सुबह ड्रायर फटने से धमाका हुआ था। फैक्टरी के काफी अवशेष करीब एक किलोमीटर के दायरे में जाकर गिरे थे। फैक्टरी के नजदीक मुरब्बा बनाने की फैक्टरी भी संचालित है। इसमें कार्य कर रहीं नगला कांच निवासी हाजरा बेगम और सीधामई निवासी शीला देवी के ऊपर ड्रायर की चादर आकर गिरी थी, जिससे वह घायल हो गई थीं। इस संबंध में दोनों घायल महिलाओं ने संयुक्त रूप से एक्सेल फास्फेट प्राइवेट लिमिटेड के स्वामी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किए जाने को लेकर थाना हसायन में तहरीर दी है। क्षेत्राधिकारी सिकंदराराऊ ने बताया कि पीड़ित महिलाओं की तहरीर पर शीघ्र मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

जांच टीम गठित
हाथरस डीएम अर्चना वर्मा ने एसडीएम सिकंदराराऊ कुंवर बहादुर सिंह के नेतृत्व में मामले की जांच के लिए टीम गठित की है। 7 फरवरी को डीएम घटनास्थल पर जाकर निरीक्षण करेगी। टीम हादसे के कारण कंपनी में हुए नुकसान भी जायजा लेगी। 
विज्ञापन


उप कृषि निदेशक ने किया मुआयना
कृषि रक्षा विभाग के उप कृषि निदेशक सतीश मलिक ने सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र में एक्सेल फॉस्फेट प्राइवेट लिमिटेड पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान उन्होंने अभिलेखों के साथ साथ लाइसेंस का परीक्षण किया। इस दौरान प्रदूषण विभाग से ली गई एनओसी के बारे में भी जानकारी ली।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें