पिता का आरोप है कि बेटी दीक्षा व अमीषा की शादी दहेज देकर हुई थी, लेकिन ससुराल वाले दहेज से खुश न होकर अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। आरोपियों ने दोनों को पीटा। बड़ी बेटी दीक्षा ने घबराकर कमरे का ताला लगा लिया और बंद हो गई। इसके बाद नामजदों ने अमीषा को पकड़ लिया और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।
सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव धानौटी में 27 जून को हुई विवाहिता की मौत के मामले में ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुरसान क्षेत्र के गांव चौकड़ा निवासी राजाराम ने संतोष कुमार, शिवकुमार, बेटी की सास राधा देवी पत्नी कुमरपाल, ससुर कुमरपाल, देवर गोपाल, ननद तारावती और प्रदीप निवासीगण गांव धानौटी को नामजद किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा है कि उन्होंने अपनी बेटी दीक्षा की शादी शिवकुमार व अमीषा की शादी संतोष कुमार के साथ 21 अप्रैल को दहेज देकर की थी, लेकिन ससुराल वाले दहेज से खुश न होकर अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे और उनकी पुत्रियों को प्रताड़ित करने लगे। आरोपी अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे।
27 जून की रात को आरोपियों ने उनकी दोनों पुत्रियों को पीटना शुरू कर दिया। बड़ी बेटी दीक्षा ने घबराकर कमरे का ताला लगा लिया और बंद हो गई। इसके बाद नामजदों ने अमीषा को पकड़ लिया और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। दीक्षा ने पूरी घटना की जानकारी दी।