फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: स्टेशन मास्टर सहित पांच के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

Mon, 09 Jun 2025 01:05 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा के रेलवे स्टेशन पर तैनात एक कर्मचारी ने रेलवे स्टेशन मास्टर सहित पांच लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

विपिन कुमार ने पुलिस को बताया कि वह मुरसान रेलवे स्टेशन पर पाइंटमैन पद पर तैनात हैं। पिछले वर्ष 28 नवंबर की रात को एक प्राइवेट ट्रैक्टर ने टक्कर मारकर समपार संख्या 326 सी को तोड़ दिया था। इसकी एवज में गैंगमैन रामेश्वर मीणा, गेटमैन महेश मीणा, स्टेशन मास्टर मुकेश कुमार मीणा, गेटमैन मनीष मीणा, सिग्नल विभाग के विमल मीना ने मिलकर 50 हजार रुपये लेकर ट्रैक्टर वाले को छोड़ दिया।
इसकी सूचना किसी ने भी उच्चाधिकारियों को नहीं दी थी। विपिन का कहना है कि वह उसी दिन शाम को छह बजे ड्यूटी पर पहुंचे, तब उन्हें यह बात पता चली। आरोप है कि यह सभी एक ही जाति के होने के कारण उस दिन उन पर हावी हो गए और घटना के बारे में अधिकारियों को न बताने के लिए धमकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विपिन कुमार का आरोप है कि चार जून को जब वह शाम छह बजे वाली पाली की ड्यूटी खत्म करके घर जा रहे थे, तभी आरोपियों ने उनके साथ स्टेशन अधीक्षक कार्यालय पर मारपीट व गाली-गलौज की। इसकी सूचना उन्होंने मुरसान पुलिस को दी तो पुलिस ने उन्हें थाने में बिठा दिया था। विपिन कुमार का कहना है कि रात 9 बजे जब वह थाने से घर जाने लगे तो आरोपियों ने पकड़कर उनको फिर पीटा और धमकाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें