फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: तमंचे के बल पर रुकवाई कार

Sun, 23 Jun 2024 08:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ रोड पर शुक्रवार की शाम को बाइक सवार युवकों ने स्कॉर्पियो कार चालक को तमंचे के बल पर रुकवा लिया और धमकी दी। कार चालक ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई हैै।
विज्ञापन

ग्राम सभा अमौसी के प्रधान प्रतिनिधि सुधाीर कुमार पुत्र रामवीर सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि शुक्रवार की शाम को वह अपनी कार से गांव अमौसी लौट रहा था। तभी रास्ते में पड़े गांव हुसैनपुर के सरकारी कृषि फार्म के निकट सिल्वर रंग की बुलट बाइक पर चार युवक मुकेश यादव उर्फ मोटा, आकाश, उर्फ रैना, पुत्रगण नेत्रपाल, राजेश उर्फ नंगा पुत्र उदयवीर सिंह, मनीष पुत्र कुंवरपाल समस्त निवासीगण गांव हुसैनपुर आए और कार के आगे बाइक लगा दी। कार रुकते ही इन लोगों ने गालियां देना शुरू कर दिया। तमंचा तानकर हाथ में लोहे की राॅड लेकर कार की तरफ आए तो वह जान बचाने के लिए कार को तेजी से चलाकर कोतवाली पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें