खेल स्टेडियम के जीर्णोद्धार के लिए प्रशासन की ओर से शासन को 63 लाख रुपये का प्रस्ताव भेज दिया गया है। इसी वित्तीय वर्ष में कार्य शुरू हो सकेगा।
खेल स्टेडियम में खिलाड़ियों को सुविधा मुहैया कराने के लिए प्रस्ताव में टेनिस कोर्ट की मरम्मत व सुदंरीकरण के कार्य को शामिल किया गया है। इस टेनिस कोर्ट में जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं होती हैं। प्रतियोगिताओं के दौरान दर्शकों के बैठने व खिलाड़ियाें के बैठने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। मैदान में सीढ़ीयां बनाने के प्रस्ताव को भी शामिल किया गया है।
छांव के लिए टिन शेड व अन्य प्रस्तावों को कार्ययोजना में जोड़ा गया है। इस वित्तीय वर्ष में धनराशि मिलते ही कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। जिला क्रीड़ा अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि 63 लाख रुपये से कई कार्यों को कराने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।