फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: कार-ट्रक की भिड़ंत, एयरबैग खुलने से बाल-बाल बचे कार सवार

Fri, 17 Jan 2025 10:02 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

कार में एयर बैग ने कार सवारों की जान बचा ली। कार और ट्रक भिड़ंत में एयर बैग खुल गए, जिससे कार सवार बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सादाबाद क्षेत्र में आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में एक कार ट्रक से टकरा गई और फिर रैलिंग को तोड़ते हुए बिजली के खंभे से जा भिड़ी। हादसे में एयर बैग खुलने से कार में सवार लोग बाल-बाल बच गए। मौके पर काफी भीड़ जुट गई।

विज्ञापन


कार में अलीगढ़ निवासी धर्मेंद्र व पवन सवार थे। कार हाथरस की ओर से आगरा की तरफ जा रही थी। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की वजह से राजमार्ग पर कुछ देर के लिए यातायात भी अवरूद्ध रहा। मौके पर कोतवाल सतेंद्र राघव अन्य पुलिस कर्मी पहुंच गए और यातायात को सुचारू कराया। जेसीबी आदि की मदद से वाहनों को सड़क किनारे कराया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें