फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: कार सवारों ने बीमा कंपनी के एजेंट से लूटे 1.30 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
एक निजी कार सवार तीन युवकों ने बीमा कंपनी के एजेंट से एक लाख तीस हजार रुपये लूट लिए। उसके हाथ-पैर बांधकर बसई गांव के रास्ते पर फेंकर भाग गए।
विज्ञापन

ईश्वर दयाल निवासी गांव रजापुर तथा हाल निवासी मोहल्ला दमदपुरा दोपहर में बीमा के विभिन्न लोगों से एकत्रित किए एक लाख 30 हजार रुपये लेकर हाथरस जाने के लिए पंत चौराहे पर खड़े थे। पीडि़त ने पुलिस को बताया है कि इसी दौरान चौराहे पर एक कार आई। उसमें वह हाथरस जाने के लिए बैठ गए। कार में चालक सहित तीन लोग पहले से सवार थे। जैसे ही कार बस्तोई नहर से आगे निकली तो कार सवारों ने उसे पीटा। हाथ-पैर बाध दिए। बैग में रखे एक लाख तीस हजार रुपये भी लूट लिए और कार से सड़क किनारे उसे फेंक दिया। मुश्किल से युवक ने राहगीरों की मदद से अपने हाथ-पैर खोले और घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


लूट की सूचना पर मौके पर हसायन पुलिस, क्षेत्राधिकारी श्यामवीर सिंह पहुंच गए। पीडि़त सहित आसपास के लोगों से घटना की जानकारी की। मामले में सीओ ने बताया है कि सभी पहलुओं की जांच की जारी है। पीडि़त द्वारा तहरीर मिल गई है। शीघ्र घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें