फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: कार ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत और दूसरा घायल

Sun, 18 Dec 2022 09:43 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस के सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के हाथरस मार्ग स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल के पास कार ने बाइक सवारों को रोंद दिया। जिसमें एक बाइक सवार की मौत हो गई, तो दूसरा गम्भीर घायल हो गया। कार सवार वहां से भाग गए।
विज्ञापन
घटना में क्षतिग्रस्त बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के हाथरस मार्ग स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल के समीप रविवार की देर शाम 9 बजे के लगभग थाना सासनी के गांव अलीपुर निवासी 41 वर्षीय विनय पुत्र राधा कृष्ण, अपने साथी  24 वर्षीय नकुल पुत्र हरवेंद्र के साथ बाइक पर सवार होकर आगरा से अपने घर वापस लौट रहे थे। 

विज्ञापन


जैसे ही इनकी बाइक हाथरस मार्ग पर सेंट फ्रांसिस स्कूल के समीप पहुंची। पीछे से आ रही अनियंत्रित कार ने बाइक में टक्कर मारी। दोनों बाइक सवारों को रौंदते हुए कार सड़क किनारे गड्ढे में जा घुसी। दुर्घटना में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और कार सवार कार छोड़कर भाग गए।

सादाबाद कोतवाली और चंदपा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची । पुलिस की मदद और 108 एंबुलेंस से घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों द्वारा विनय को मृत घोषित कर दिया, जबकि नकुल का प्राथमिक उपचार करने के बाद हाथरस रेफर कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस द्वारा स्वजन को दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें