फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मथुरा-बरेली मार्ग पर पलटी कार, युवक की मौत

Sun, 19 Apr 2026 02:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
मथुरा-बरेली मार्ग पर शुक्रवार की देर रात हुए तेज रफ्तार कार पलट गई। हादसे में कार एजाज (45) की मौत हो गई। परिजन जिला अस्पताल से बिना किसी कार्रवाई के ही शव को घर ले गए।
विज्ञापन




बदायूं के दातागंज क्षेत्र के सिरसा निवासी एजाज पुत्र अलाउद्दीन की तबीयत काफी समय से खराब चल रही थी। परिवार के लोग उन्हें उपचार के लिए वृंदावन लेकर आ रहे थे। वृंदावन के अस्पताल में सुबह पहुंचकर नंबर लगाना था, इसलिए परिवार के लोग बदायूं से देर रात निकले थे। साथ में एजाज के भाई आजाद, गुड्डू व यासीन भी थे।



हाथरस जंक्शन पुलिस के अनुसार सुबह करीब चार बजे मथुरा-बरेली मार्ग पर तेज रफ्तार कार आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करने के कारण पलट गई। हादसे में कार में सवार चारों घायल हो गए। एंबुलेंस से चारों को सुबह पांच बजे जिला अस्पताल लाया गया, जहां एजाज को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सीओ जेएन अस्थाना ने बताया कि परिजन कार्यवाही नहीं चाहते थे, इसलिए बिना पोस्टमार्टम के शव को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें