फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिकंदराराऊ: हवा में उछलकर खेत में पलटी बेकाबू कार, चार लोग गंभीर घायल, इलाज के लिए भेजे एटा

Mon, 23 Nov 2026 10:20 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

कार चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे कार हवा में उछलकर करीब 20 मीटर दूर खेत में जाकर पलट गई। हादसा देखकर ग्रामीण और आते-जाते चालक मौके पर पहुंचे। घायलों के साथ चल रही दूसरी कार के लोगों ने भी उन्हें संभाला।
विज्ञापन
हवा में उछलकर 20 मीटर दूर खेत मे गिरी क्षतिग्रस्त कार - फोटो : जागरूक पाठक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकंदराराऊ के एनएच 34 एटा रोड पर गांव मुगलगढ़ी के निकट सोमवार शाम एक कार अनियंत्रित होकर हवा में उछलती हुई करीब 20 मीटर दूर खेत में जाकर गिरी। इस हादसे में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल उपचार के लिए एटा ले जाया गया।

विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि यह घटना सोमवार शाम लगभग पांच बजे हुई। आलोक, विकास, जीतू और अजय गोरखपुर नोएडा के निवासी हैं। ये सभी नोएडा से बेबर में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।गांव मुगलगढ़ी के समीप पहुंचते ही कार चालक ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया, जिससे कार अनियंत्रित होकर हवा में उछल गई और खेत में जाकर पलट गई। यह देखकर मौके पर मौजूद ग्रामीणों और आते-जाते चालक वहां पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों के साथ चल रही दूसरी कार के लोग भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने घायलों को संभाला। कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। दूसरी कार में सफर कर रहे लोगों के आग्रह पर पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए एटा भेज दिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को अपने कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें