फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: ट्रैक्टर की टक्कर से कार के परखच्चे उड़े, टायर तक निकल गए, ऐसे बच गई सवार तीनों लोगों की जान

Sat, 14 Mar 2026 09:34 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

कार की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार के पहिए तक निकल गए। कार में सवार तीनों लोग हादसे में बच गए। आधुनिक तकनीकि ने तीनों की जान बचा ली।
विज्ञापन
कार में आधुनिक तकनीकि ने बचा ली जान - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में चंदपा कोतवाली क्षेत्र के गांव बिसाना के पास 13 मार्च देर रात एक कार और ट्रैक्टर ट्राली की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए, इस दौरान कार के एयर बैग खुलने से उसमें सवार लोगों की जान बच गई। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


कार सवार आगरा निवासी खेमचंद्र, सत्येंद्र व रामश्री शुक्रवार रात हाथरस से आगरा की ओर जा रहे थे। बिसाना के निकट सादाबाद की तरफ से आलू खाली कर आ रहे ट्रैक्टर से उनकी कार टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के टायर तक निकल गए। कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और इसमें सवार तीनों लोग फंस गए। 

मौके पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों ने सभी को बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार के एयरबैग खुलने के लिए तीनों की जान बच गई। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहन हटाकर यातायात सुचारू कराया। चंदपा कोतवाली प्रभारी श्याम सिंह ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें