परिवार मथुरा-वृंदावन दर्शन करने जा रहे थे। कार में उनकी पत्नी, बेटी व बेटा थे। मुरसान स्थित दुलारी रेलवे फाटक के पास उनकी कार के आगे एक ट्रैक्टर चल रहा था। आरोप है कि ट्रैक्टर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इसी वजह से उनकी कार ट्रैक्टर से टकरा गई, जिससे कार सवार सभी लोग घायल हो गए।
कस्बा मुरसान के दुलारी रेलवे फाटक के पास मथुरा-बरेली हाईवे पर 15 जुलाई की सुबह करीब 8 बजे एक कार ट्रैक्टर से टकरा गई। इस हादसे में दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल हो गए हैं। आसपास के लोगों ने घायलों को उपचार के लिए मुरसान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, एक महिला की हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
शाहजहांपुर के चौक निवासी अतुल रस्तोगी ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ मथुरा-वृंदावन दर्शन करने जा रहे थे। कार में उनकी पत्नी सोनिका, बेटी भवानी व बेटा थे। मुरसान स्थित दुलारी रेलवे फाटक के पास उनकी कार के आगे एक ट्रैक्टर चल रहा था। आरोप है कि ट्रैक्टर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इसी वजह से उनकी कार ट्रैक्टर से टकरा गई, जिससे कार सवार सभी लोग घायल हो गए। सोनिका की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें इलाज के लिए आगरा भेजा गया है।