फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: रिक्शे पर भूसा लेने जा रह पति-पत्नी को कार ने मारी टक्कर, दोनों की मौत, कार चालक फरार

Wed, 12 Apr 2023 01:19 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

गांव मुगल गढ़ी निवासी 50 वर्षीय मंगल सिंह पुत्र बीरी सिंह अपनी पत्नी शिव धारा के साथ रिक्शे पर भूसा लेने खेत पर जा रहे थे। एटा की तरफ से तेज रफ्तार से आती कार ने रिक्शे में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे पति-पत्नी सड़क पर गिरकर कार के नीचे आ गए।
विज्ञापन
इसी रिक्शे पर थे पति-पत्नी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के सिकंदराराऊ में बुधवार को एनएच 91 एटा रोड पर गांव मुगल गढ़ी के गुरुद्वारे के सामने कार ने पति-पत्नी को टक्कर मार दी। मौके पर ही दोनों की दर्दनाक मौत हो गई।  

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार गांव मुगल गढ़ी निवासी 50 वर्षीय मंगल सिंह पुत्र बीरी सिंह अपनी पत्नी शिव धारा के साथ रिक्शे पर भूसा लेने खेत पर जा रहे थे। एटा की तरफ से तेज रफ्तार से आती कार ने रिक्शे में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे पति-पत्नी सड़क पर गिरकर कार के नीचे आ गए। दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक मजदूर था तथा भाड़े पर रिक्शा चला कर अपना गुजारा करता था। उसका एक बेटा बेलदारी का काम करता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई तथा आधा घंटा रोड रहा। सूचना पर कोतवाल आशीष प्रताप सिंह मौके पर पहुंच गए तथा शवों को कब्जे में लेकर यातायात चालू कराया। दुर्घटना के बाद कार चालक वहां से फरार हो गया। कार की शिनाख्त के लिए पुलिस मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगाल रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें