फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मेला देखकर लौट रहे लोगों की कार खंभे से टकराई, 10 घायल

Sat, 26 Sep 2026 02:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
सादाबाद-जलेसर मार्ग पर असं​तुलित होकर खंभे से टकराकर क्षतिग्रस्त हुई ईको कार। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
हाथरस से मेला श्रीदाऊजी महाराज देखकर लौट रहे लोगों की ईको कार शुक्रवार सुबह करीब तीन बजे सादाबाद-जलेसर मार्ग पर महरारा चौराहे के निकट असंतुलित होकर खंभे से टकरा गई। हादसे में हादसे में एक किशोर सहित 10 लोग घायल हो गए। चार को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया।
विज्ञापन

गांव नगला मेवा निवासी युवकों ने बृहस्पतिवार शाम को हाथरस में चल रहे दाऊजी मेला जाने की योजना बनाई। इसके लिए इन सभी नगला ने सेवा की ईको कार किराये पर ली और। गांव के 14 वर्षीय अमित उर्फ टैंटा, सनी, अंशु, दीपू, सतेंद्र, रवींद्र, विष्णु, करन निवासीगण नगला मेवा और सहपऊ निवासी यशपाल कार से मेला देखने गए। कार को नगला सेवा निवासी कृष्णा चला रहा था।
रात करीब तीन बजे यह सभी लोग मेला देखकर लौट रहे थे। उसी समय सादाबाद-जलेसर मार्ग पर महरारा चौराहे से आगे श्री राम हॉस्पिटल के नजदीक पड़ने वाले मोड़ पर अचानक ईको कार असंतुलित हो गई और सड़क किनारे लगे एचटी लाइन के खंभे को तोड़ते हुए पेड़ से जा टकराई, जिससे पेड़ भी टूट गया।
विज्ञापन

हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और इसमें सवार बैठे सभी लोग घायल हो गए। घायलों की चीख-पुृकार सुनकर गांव के ही कुछ लोग घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को कार से निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। गाड़ी के चालक कृष्णा, अमित, यशपाल एवं करन को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है। अन्य घायलों को सीएचसी से उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी का कहना है कि कोतवाली में इस संबंध में कोई शिकायत नहीं की गई है। शिकायत मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें