फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: घने कोहरे में कैंटर को पीछे से दूसरे कैंटर ने मारी टक्कर, चालक घायल

Thu, 16 Jan 2025 10:50 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

एक कैंटर हरिद्वार से पतंजलि कंपनी के बिस्किट लेकर तिर्वा जा रहा था। मंडी समिति के निकट इस कैंटर के अगले दोनों टायर फट गए। इससे ट्रक असुंतलित हो गया। तभी कोहरे में पीछे से आ रहा कैंटर आगे चल रहे कैंटर से जा टकराया।
विज्ञापन
सिकंदराराऊ में घने कोहरे में भिड़े वाहन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकंदराराऊ के एटा रोड पर मंडी समिति के निकट घने कोहरे के चलते 16 जनवरी की सुबह पांच बजे बिस्किट से लदे कैंटर के आगे के टायर फट गए। असंतुलित हुए कैंटर से पीछे से आ रहा कैंटर टकरा गया। हादसे में आगे चल रहे कैंटर का चालक घायल हो गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एक कैंटर हरिद्वार से पतंजलि कंपनी के बिस्किट लेकर तिर्वा जा रहा था। मंडी समिति के निकट इस कैंटर के अगले दोनों टायर फट गए। इससे ट्रक असुंतलित हो गया। तभी कोहरे में पीछे से आ रहा कैंटर आगे चल रहे कैंटर से जा टकराया। आगे जा रहे कैंटर के चालक मुकेश जाटव पुत्र सरदार सिंह निवासी गांव नगला पलवा सासनी के पांव की हड्डी टूट गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। 

उन्हें सीएचसी से रेफर कर दिया गया। टक्कर मारने वाले कैंटर का चालक कैंटर मौके पर छोड़कर भाग गया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को हटवाकर आवागमन सुचारू कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें