हाथरस (ब्यूरो)। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद द्वारा पंजाब पठानकोट आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों की आत्म शांति के लिए कैंडल मार्च निकाला गया। परिषद के कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
परिषद के युवा जिलाध्यक्ष विवेक वार्ष्णेय ने कहा कि हमारा देश यदि सुरक्षित है तो वह देश के सैनिकों के कारण ही है। सेना नहीं हो तो देश की सुरक्षा नहीं हो सकती।
सैनिकों ने शहीद होकर हजारों मासूमों की जान बचाई है। कैंडल मार्च में यतेंद्र वार्ष्णेय, प्रफुल वार्ष्णेय, कुणाल बागला, दीपेश सिंघल, नयनकमल अग्रवाल, विशाल गुप्ता, गौरव कश्यप, दीपक अग्निहोत्री, दीपक चौधरी, दीपक वार्ष्णेय, अंकित बंसल, धर्मेंद्र अग्रवाल, आशीश गुप्ता, सौरभ, अनिल चौधरी, सोनू गुप्ता, अंकित अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, जितेश तायल, दीपेश सिंघल, चेतन वार्ष्णेय आदि शामिल थे।