फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों रुपये पाने के लिए लाखों खर्च कर रहे उम्मीदवार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में करोड़ों कमाने के मकसद से कुछ प्रत्याशी लाखों रुपये चुनाव में फूंक रहे हैं। वोटरों को लुभाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। दावतों पर काफी पैसा खर्च किया जा रहा है और इलाके के ऐसे लोगों, जोकि कुछ वोटों पर अपनी पकड़ रखते हैं, उनका ख्याल अलग से रखा जा रहा है।
जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट इस बार भी अनारक्षित है। ऐसे में इस पद पर कड़ा मुकाबला होगा। जिला पंचायत हाथरस में 24 सदस्य हैं। कुछ नेता तो जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए सदस्य बनने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं, जिससे सदस्य बनकर वह अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी कर सकें। काफी नेता तो सदस्य बनने के लिए ही मैदान में कूदे हैं। उन्हें मालूम है कि यदि वह इस बार सदस्य बन गए तो उनके लिए यह बेहद फायदे का सौदा होगा, क्योंकि सदस्यों की मौज आ जाएगी।
विज्ञापन

एक-एक वोट पाने के लिए अध्यक्ष पद के दावेदार करोड़ों रुपये फूंकेंगे। जिले के कई बड़े नेताओं ने पिछली बार मंचों से यह बात कही भी थी कि पिछले जिला पंचायत सदस्यों में से ज्यादातर सदस्य करोड़ों में एक-एक बार नहीं, तीन-तीन बार बिके थे। ऐसे में सदस्य बनने के लिए उम्मीदवार लाखों रुपये खर्च कर रहे हैं, जिससे सदस्य बनकर आगे करोड़ों कमा सकें।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में हर फंडा इस्तेमाल किया जा रहा है। वोटों के ठेकेदार बेहद सक्रिय हो गए हैं और वह प्रत्याशियों को अमुक इलाके का और अमुक बिरादरी का वोट दिलवाने का वचन दे रहे हैं। इसके एवज में अपनी स्वार्थ पूर्ति भी कर रहे हैं। शराब की दावतें तो इस समय ज्यादातर गांवों में हो रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें