फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: केनरा बैंक के म्यूल खाते में 13 राज्यों से आए 10.39 लाख

Wed, 04 Nov 2026 12:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : ARchive
विज्ञापन
हाथरस। जिले में साइबर फ्रॉड अपनी जड़ें जमा चुके हैं। तीन दिन में म्यूल खाते का दूसरा मामले सामने आया है। अब केनरा बैंक स्थित एक युवक के खाते में 13 राज्यों से की गई करोड़ों रुपये की ठगी में से 10.39 लाख रुपये ठिकाने लगाए गए हैं।
विज्ञापन

एनसीआरपी और फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट की रिपोर्ट पर पुलिस ने खाताधारक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इनपुट के आधार पर पुलिस ने सीयल किला गेट निवासी जितेंद्र कुमार के केनरा बैंक, मुख्य शाखा स्थित खाते की जांच की, जिसमें ट्रांजेक्शन पाए गए। बैंक खाते से देश के अलग-अलग राज्यों में दर्ज कुल 13 साइबर शिकायतों का सीधा संबंध है। इन मामलों में कुल ठगी गई रकम में से 10,39,737 रुपये इस खाते में दूसरी व तीसरी लेयर में भेजकर ठिकाने लगाए गए।


पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसार, खाताधारक जितेंद्र कुमार साइबर फ्रॉड करने वालों के साथ मिला हुआ है। वह धोखाधड़ी से कमाई गई रकम को ठिकाने लगाने और लाभ कमाने में बिचौलिए के रूप में कार्य कर रहा था। तीन दिनों के अंदर म्यूल खाते का यह दूसरा मामला है। इससे पहले 31 अक्तूबर को दर्ज हुई एफआईआर के अनुसार यूको बैंक स्थित एक बैंक के खाते में 16 राज्यों से हुई ठगी के 1.03 करोड़ रुपये ट्रांसफर हुए। एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने बताया कि प्रकरण में एफआईआर दर्ज कर जितेंद्र की तलाश शुरू कर दी है। म्यूल खातों की धर-पकड़ के लिए साइबर सेल टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें