फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: दाऊजी मेले में प्लाईवुड शीट से तैयार होंगे शिविर

Tue, 12 Sep 2023 12:25 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
बृज क्षेत्र के लक्खी मेला श्रीदाऊजी महाराज में तैयारियों का दौर तेह हो गया है। इस बार मेला आयोजन के दौरान आंधी-बारिश की संभावना को देखते हुए ठेकेदार प्लाईवुड शीट से पक्के वाटर प्रूफ शिविर तैयार करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन





मेला आयोजन से पूर्व आगरा के ठेकेदार द्वारा मौके पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। लंबे समय बाद यह पहला मौका है, जब किसी दूसरे शहर के ठेकेदार को मेले की जिम्मेदारी मिली है। ठेकेदार मेले में लगने वाले विभिन्न शिविरों को अलग अंदाज में तैयार करने की तैयारी कर रहे हैं।



बारिश की संभावना को देखते हुए इस बार शिविरों को वाटर प्रूफ बनाने का प्रयास किया जा रहा है। शिविरों को चारों ओर प्लाईवुड लगाकर मजबूती दी जाएगी। ऊपर की ओर से वाटरप्रूफ शीटों का प्रयोग किया जाएगा। इसमें विशेष तौर पर मेला रिसीवर शिविर को संवारने पर ठेकेदार का ध्यान रहेगा। पिछले वर्ष रिसीवर शिविर में कार्यक्रमों के आयोजन में विशेष दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। इस साल रिसीवर शिविर के साथ आधुनिक कंटेन रूम भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें