फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बंद तो था प्रचार मगर आखिरी वक्त तक गए द्वार-द्वार

Wed, 10 May 2023 11:59 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव के तहत मतदान से पूर्व आखिरी दिन सभी प्रत्याशियों ने दलबल के साथ एड़ी से चोटी तक का जोर लगाकर मतदाताओं से जनसंपर्क किया। हालांकि शोर से राहत तो रही, लेकिन देर रात तक प्रत्याशियों ने मतदाताओं के दरवाजे खटखटाए। अध्यक्ष व सभासद पदों के प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने गुपचुप तरीके से मतदाताओं तक पहुंचकर वोट पक्के करने के लिए जोर लगाया।
विज्ञापन




नगर निकाय चुनाव के लिए जिले में दूसरे चरण में 11 मई को होने वाले मतदान के लिए अध्यक्ष और सभासद पद के प्रत्याशियों ने पूरे दमखम के साथ चुनाव प्रचार किया है। मतदान से पूर्व आखिरी दिन प्रत्याशियों ने वोटरों की रखवाली के लिए अपने पहरेदार तैनात कर दिए। गली-मोहल्लों में समर्थकों ने डेरा डाल लिया। आखिरी रात तक प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने मतदाताओं की खुशामद में कोई कसर नहीं छोड़ी।



प्रत्याशियों ने घर-घर जाकर वोटरों की चरण वंदना की। प्रत्याशी और उनके चुनावी सिपहसालार गली-मोहल्लों के प्रतिष्ठित लोगों के साथ चोरी-छिपे मतदाताओं के घर पहुंचे और उनसे अपने पक्ष में मतदान करने का पक्का वादा लिया। किसी ने सिर पर हाथ रखवाकर कसम ली तो किसी ने पुराने संबंधों और पारिवारिक संबंधों की दुहाई देकर मतदान का वादा लिया। पूरी रात चोरी-छिपे यह सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें