फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: दरवाजा खटखटाकर बुलाया और मार दी गोली...

Fri, 11 Apr 2025 01:05 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली जंक्शन क्षेत्र के कस्बा लाड़पुर में बुधवार की रात दो अज्ञात लोगों ने मेडिकल स्टोर में बेड पर लेटकर फोन चला रहे संचालक को गोली मार दी। गोली उसके पेट को छूकर चली गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हरीश तिवारी (28) पुत्र राजबहादुर निवासी लाड़पुर थाना जंक्शन का लाड़पुर में ही श्री बांके बिहारी मेडिकल स्टोर है। वह बुधवार की रात मेडिकल स्टोर में बेड पर लेटकर फोन चला रहे थे। अचानक मुंह ढंककर दो लोग मेडिकल स्टोर पर आए। उन्होंने शटर को खटखटाया और दवा मांगने के बहाने शटर खुलवाने को कहा। जैसे ही हरीश बेड से उठकर शटर के पास पहुंचे तो हमलावरों ने उन पर गोली चला दी।
हमलावरों ने दो बार फायर किया, लेकिन गोली नहीं चली। इस बीच दूसरे हमलावर ने हरीश पर गोली चला दी। गोली हरीश के पेट को छूकर निकल गई। गोली लगने से हरीश गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावर घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस ने घायल हरीश को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। हालत नाजुक होने के कारण चिकित्सक ने उन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हरीश के भाई अमित उर्फ गोलू की तहरीर पर पुलिस ने दो अज्ञात हमलावरों के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन



-

वर्जन-

लाड़पुर में मेडिकल स्टोर संचालक पर दो अज्ञात व्यक्तियों ने हमला कर दिया था। गोली उसे छूते हुए निकल गई। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। परिजन की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन कर दिया गया है।
विज्ञापन


- अशोक कुमार, एएसपी हाथरस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें