फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: ट्रेन की चपेट में आने से केक विक्रेता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव पातुआ नगला निवासी केक विक्रेता विजय प्रजापति (25) की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। विजय की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं गांव में भी सन्नाटा पसर गया। परिजनों के अनुसार विजय किसी काम से अलीगढ़ गया था, वहां से वापस आने के दौरान दाऊद खां रेलवे स्टेशन के निकट वह ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। वह सासनी के अर्जुन कॉम्प्लेक्स में केक की दुकान चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी शादी 9 साल पहले फिरोजाबाद क्षेत्र से हुई थी। मृतक ने अपने पीछे तीन बेटियों को रोते बिलखते छोड़ गया गया। जिससे परिवार में रोना बिलखना मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें