संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
भाजपा पदाधिकारियों ने शनिवार को कांशीराम कॉलोनी एवं दादनपुर ढकपुरा गांव में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर लोगों को संवाद केे जरिये जागरूक किया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं जिला उपाध्यक्ष भाजपा प्रभा सिंह व मुख्य वक्ता के रूप में रामवीर सिंह भैयाजी थे।
रामवीर सिंह भैयाजी ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून किसी की नागरिकता छीनने के लिए नहीं नागरिकता देने के लिए है। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र उपाध्याय ने की। कार्यक्रम में गगन शर्मा, नीरेश कुमार सिंह, गिरीश शर्मा, डॉ. हरी चौहान, सुुशांत शर्मा आदि थे। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर गांव बरसै में सत्यवीर सिंह पूर्व प्रधान के आवास पर गोष्ठी हुई। अध्यक्षता शिवदेव दीक्षित ने की और संचालन विवेक रावत ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक हरीशंकर माहौर थे। सदर विधायक ने सीएए पर प्रकाश डाला। अनंत सोलंकी, कुशलपाल सिंह पौरुष ने संबोधित किया। गोष्ठी में भोला सिंह रावत, मुकेश रावत, राजवीर तोमर, बंटी सोलंकी, रामवीर सिंह तोमर, सरमन सिंह, राजेंद्र कुशवाहा, निरंजन सोलंकी, धर्मेद्र सोलंकी, श्यामसुंदर शर्मा, योगेंद्र सिंह, भीकम सिंह चौहान, होतीलाल कुशवाहा, सोमप्रकाश, अमर सिंह बघेल, लालाराम, देवेंद्र चौहान आदि थे।