फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल के लिए प्रदर्शन, चुनाव का बहिष्कार

Wed, 02 Dec 2015 11:55 PM IST
hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। मुरसान ब्लॉक के गांव हीरा सिंह में पिछले 100 साल से भी अधिक समय से बंबा के ऊपर पुल निर्माण की मांग पूरी नहीं हो पा रही है। गांव के लोगों ने कई बार पुल निर्माण के लिए आंदोलन भी किया है। जब-जब बंबा में पानी आता है तो गांव के लोगों का शहर व कस्बा से संपर्क टूट जाता है।
विज्ञापन

छोटे बच्चे व महिलाएं गांव में ही कैद रहने के लिए मजबूर रहती हैं। अब बंबा में पुन: पानी आने के बाद एक बार फिर से गांव के लोग परेशान हो उठे हैं। गांव के वृद्ध लोगों की मानें तो बंबा के ऊपर पुल निर्माण की मांग सौ साल से भी अधिक से चली आ रही है।
कई बार आंदोलन भी किए गए हैं। पोलियो टीम को बंधक बनाया गया है। पोलियो बहिष्कार भी किया। मौके पर अधिकारी तो आए, लेकिन आश्वासन देकर वापस लौट गए। अब पुल की मांग को लेकर गांव के लोगों ने ग्राम पंचायत चुनाव का भी बहिष्कार कर दिया है।
विज्ञापन

प्रशासन व सिंचाई विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर जोरदार प्रदर्शन किया। बुधवार की सुबह बंबा में पानी आने के बाद कुछ ग्रामीणों ने निकलने के लिए सीमेंट के विद्युत पोल को बंबा के ऊपर रख कर अस्थाई रास्ता बनाया। कुछ ग्रामीण तो इस पर होकर आसानी से निकल गए, लेकिन कई वृद्ध बंबा में गिर कर चुटैल भी हो गए। इस गांव के मतदाता दूसरे गांव में मतदान करने जाते हैं।
प्रदर्शन करने वालों में ओमवीर सिंह, दयवीर सिंह, विजयवीर सिंह, हरी सिंह, श्यामवीर सिंह, सत्यवीर सिंह, जयप्रकाश, इंद्र सिंह, भोला सिंह, योगवीर सिंह, सुंदर सिंह, गीतम सिंह, लक्ष्मण सिंह, दर्शन सिंह, हरी सिंह, जगदीश सिंह, प्रताप सिंह, विजेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, प्रेम चंद्र, निहाल सिंह सहित काफी ग्रामीण शामिल थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें