फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेड व्यवसायी के घर में घुसकर सामान में लगाई आग, मारपीट में व्यवसायी का बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

सादाबाद की डाकखाना गली में एक ब्रेड व्यवासायी के घर में घुसकर कुछ लोगों ने जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि इन लोगों ने घर में रखे सामान में आग लगा दी और मारपीट की। मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मामले में कोतवाली में पीड़ित ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

डाकखाना गली सादाबाद निवासी देवेंद्र अग्रवाल पुत्र जमुना प्रसाद ने कोतवाली में तहरीर दी है। आरोप है कि उसके मकान में उसकी बजरंग ट्रेडर्स के नाम से दुकान है। सुबह दस बजे दुकान खोलकर ग्राहकों को सौदा दे रहा था, उसी समय एक युवक दुकान पर आया और दो पैकेट ब्रेड मांगे तो उसने दो पैकेट बे्रड के दे दिए और लेकर चलने लगा, जब उसने ब्रेड के पैसे मांगे तो गालियां देते हुए कहने लगा कि हमारी बस्ती में दुकान करोगे और धंधा करोगे और हमी से पैसे मांगोगे तो हम तुमको यहां नहीं रहने देंगे। जब उसने फिर से ब्रेड के पैसे मांगे तो युवक आग बबूला हो गया और अपनी बस्ती में जाकर अपने साथ 20-25 लोगों को साथ लेकर घर आ गया , सभी के हाथों में छुरा, डंडा आदि थे। आरोप है कि इन लोगों ने घर में गैलरी में रखे सामान में आग लगा दी, आग लगने पर जब उसने शोर मचाया तो उक्त लोग उसके व उसके बच्चों के साथ मारपीट करने लगे। उसके बेटे शुभम को काफी चोट आई हैं। उनकी पत्नी व बेटी ने छत पर चढ़कर शोर मचाया तो कई लोग वहां आ गए, तब यह लोग जान से मारने की धमकी देते हुए हाथों में छुरा लहराते हुए भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें