संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संजीव महाजन ने प्रदेश सरकार से आग्रह किया है कि व्यापारियों के हित में उनकी छह सूत्री मांगों को माना जाए। इसमें उन्होंने व्यापार कर विभाग में पंजीकृत कोरोना से जान गंवाने वाले व्यापारियों को व्यापारी दुर्घटना बीमा में शामिल कर मुआवजा देने की बात कही कही गई।
सके अलावा व्यापार मंडल ने मध्यम वर्ग के व्यापारियों को एक मुश्त आर्थिक पैकेज देने, बिजली दर बढ़ाने की सिफारिशों को रद्द करने, तीन माह की जीएसटी माफ करने, व्यावसायिक बिजली बिल में छूट देने और बकाया की स्थिति में किश्तों में वसूली की मांग शामिल है। महाजन ने कहा कि कोरोना काल में देश का हर नागरिक परेशानी में है। इस विकट समय में व्यापारी सच्चे मन से सभी की सेवा कर रहे हैं। सरकार को व्यापारियों की मदद के लिए आगे आना चाहिए।