फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमूने लेने पर कारोबारियों ने किया विरोध, हंगामा        

Wed, 02 Aug 2017 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर मिलावटी खाद्य पदार्थ बाजारों में न बिक सकें, इसके लिए एफडीए ने मिलावट खोरों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। एफडीए की टीम ने बुधवार को सादाबाद और मुरसान में कार्रवाई की। सादाबाद में एक मिठाई की दुकान से नमूने लेने के दौरान हंगामा हो गया। मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी। टीम ने दूध व मिठाइयों के सात नमूने संग्रहित किए।       
विज्ञापन


डीओ डॉ. श्वेता सैनी के निर्देशन में बुधवार को एफडीए की टीम ने इगलास रोड बाईपास लहरा स्थित सहज मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी के टैंकर से मिश्रित दूध का नमूना संग्रहित किया। टैंकर में लगभग 18 हजार लीटर दूध था। इसके बाद टीम सादाबाद में डोरीलाल पुत्र राधाचरन के भाई के मिठाई के गोदाम में पहुंची। यहां से पेड़ा व मीठे खोवे का नमूना संग्रहित किया गया।

सादाबाद में ही सहपऊ रोड बिनोवा नगर चौराहे पर स्थित रवि स्वीट हाउस एंड रेस्टोरेंट से पुआ और सोनपपड़ी का नमूना संग्रहित किया गया। टीम के नमूना भरने के दौरान दुकान पर काफी लोग एकत्रित हो गए और हंगामा और विरोध करने लगे। हंगामा बढ़ता देख डीओ डॉ. श्वेता सैनी को मौके पर पुलिस भी बुलानी पड़ी। डीओ ने कहा कि किसी भी कीमत पर खाद्य पदार्थों में मिलावट खोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


अभियान लगातार जारी रहेगा। इसके बाद टीम मुरसान में थाना रोड रेलवे फाटक के पास भानु शर्मा पुत्र बृजमोहन की दुकान पर पहुंची। यहां से टीम ने बेसन के लड्डू और घेवर का नमूना लिया। आसपास के अन्य दुकानदार टीम को देख दुकानों के शटर लगाकर भाग खड़े हुए। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी हरींद्र सिंह, खाद्य सुरक्षाधिकारी महावीर सिंह प्रेमी, राकेश कुमार, मुनेंद्र सिंह राना, वीके कटियार आदि शामिल थे।        
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें