फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हसायन में हाथरस के व्यापारी से 45 हजार लूटे

Sun, 24 May 2015 10:30 PM IST
hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हसायन(हाथरस)। जिले में व्यापारियों से लूट का सिलसिला रुक नहीं रहा। मुरसान के बाद रविवार की दोपहर को बाइक सवार बदमाशों ने हसायन के गांव जाऊ इनायतपुर के पास मैजिक सवार हाथरस के व्यापारी सेे हथियारों के बल पर 45 हजार की नकदी से भरा थैला लूट लिया और फरार हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बदमाशों की तलाश में कांबिंग भी कराई गई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। इस रोड पर एक माह के भीतर लूट की यह तीसरी वारदात है। हाथरस के हलवाई खाना निवासी अनुज अग्रवाल पुत्र नारायणदास अग्रवाल की शहर में बजरंग एंड कंपनी के नाम से फर्म है। वह रविवार की दोपहर को उगाही करके सिकंदराराऊ के पंत चौराहे एक मैजिक में हाथरस के लिए सवार हुए। जैसे ही उनकी गाड़ी हसायन के गांव जाऊ इनायतपुर के पास पहुंची, वैसे ही वहां दो बाइकों पर सवार होकर आए चार बदमाशों ने मैजिक को ओवरटेक करके रोक लिया। बदमाशों ने मैजिक में बैठे व्यापारी पर हथियार तान दिए और उनके हाथ में लगा नकदी से भरा थैला छीन लिया। उनके हाथ में दो डायरियां भी थीं, जिन्हें भी बदमाशों ने अपने कब्जे में ले लिया और फरार हो गए। सरे राह हुई इस लूट की वारदात से वहां अन्य यात्री भी दहशत में आ गए। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। पीड़ित ने इसकी सूचना कोतवाली हसायन पहुंचकर पुलिस को दी। पुलिस भी मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की। कोतवाली प्रभारी गंगाप्रसाद का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। पीड़ित की तरफ से तहरीर मिल गई है, जिसके आधार पर उसकी रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें