संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
जनपद बुलंदशहर एवं अलीगढ़ की पुलिस ने एसओजी टीम के साथ कस्बा में दबिश देकर एक प्रतिष्ठ व्यापारी के पुत्र को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने कस्बा के चारो ओर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले। पुलिस की कार्रवाई को देख कर लोग भौंचक्के रह गए।
दरअसल रविवार को बुलंदशहर एवं अलीगढ़ पुलिस टीम के साथ एसओजी ने कस्बा में दबिश देकर एक व्यापारी के पुत्र को हिरासत में लिया। सूत्र बताते है कि एक लूट के मामले में पुलिस को एक बदमाश की तलाश है। अनुमान है कि सीसीटीवी कैमरे में दिखी किसी चार पहिया गाड़ी के आधार पर पुलिस ने कस्बा में दबिश दी है। हालांकि पुलिस कुछ भी कहने से कतराती नजर आई। यह घटनाक्रम कस्बा में चर्चा का विषय बना हुआ है। आखिर पुलिस कस्बा में किसकी तलाश में थी।