फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी परिसर में गंदगी की समस्या पर जताया आक्रोश

विज्ञापन
समस्याओं को लेकर बैठक करते आढ़ती। - फोटो : SASNI
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

कस्बा की फल एवं सब्जी मंडी में रविवार को आढ़तिया संघ की बैठक भोजराज सिंह की अध्यक्षता में हुई, जिसमें सफाई कर्मचारियों द्वारा मंडी परिसर में गंदगी डालने के अलावा जलनिकासी और शौचालयों की सुविधा नहीं होने पर आक्रोश जताया गया। समस्या का निदान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। संचालन संघ के मंत्री रूपन लाला ने किया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने आरोप लगाया कि मंडी परिसर में सफाई कर्मियों द्वारा बाहर से गंदगी उठाकर परिसर के अंदर डाली जा रही है, जिससे वातावरण दूषित हो रहा है। महामारी फैलने की आशंका बलवती हो गई है। चहारदीवारी के अंदर कूडे़ के ढेर लग गए हैं। सचिव के दफ्तर के बाहर भी जलभराव रहता है। परिसर में शौचालय की व्यवस्था नहीं होने से किसान एवं व्यापारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बैठक में चंद्रप्रकाश, अशोक कुमार, खजान सिंह, देवेंद्रपाल सिंह, श्रीओम पाठक, विनोद कुमार, हीरालाल, दीपक कुमार, ओमप्रकाश पाठक, मोहित गुप्ता, शकील खान, विनोद कुमार, बबलू, गगन, कन्नू, रहीश भाई, विनय कुमार, संतोष कुमार, दिनेश, अफसर मिया, योगेशपाल, दिलीप आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें