फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बरवाना-चिरगवां-जलेसर के लिए चलाई बस

Tue, 13 Jan 2026 01:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में बसों का संचालन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत बरवाना-चिरगंवा-जलेसर मार्ग पर एक बस का संचालन शुरू किया गया है। यह बस सीधे हाथरस को जोड़ते हुए संचालित करेगी।
विज्ञापन

इसे लेकर ग्रामीणों में खुशी है। इस सेवा में 20 फीसदी कम किराया लिया जाएगा। डिपो प्रभारी मंगेश कुमार ने बताया कि जल्द ही कुछ अन्य मार्ग पर भी बसों का संचालन किया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को सीधे हाथरस से जोड़कर सड़क परिवहन की सुविधा दी जा सके। लंबे समय से स्थानीय लोग इस बस सेवा की मांग कर रहे थे।
गौरतलब है कि परिवहन निगम द्वारा शासन के निर्देश पर ग्रामीण अंचल को जिला मुख्यालय व बड़े शहरों से जोड़ने के लिए सीधी बस सेवाओं का संचालन किया जा रहा है। इस बस सेवा की शुरुआत इन्हीं प्रयासों का हिस्सा है। एआरएम ने बताया कि जल्द ही कुछ अन्य ग्रामीण मार्गाें पर भी बस सेवा की शुरुआत का निर्णय लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें