फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मरम्मत की कमी से लड़खड़ाईं बसें, रास्ते में दे रहीं धोखा

Wed, 30 Sep 2026 02:07 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
हाथरस डिपो की कार्यशाला में खड़ी बसों का प्रतीकात्मक फोटो। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
हाथरस डिपो में बसों के मेंटेनेंस और तकनीकी जांच में बरती जा रही घोर लापरवाही यात्रियों पर भारी पड़ रही है। डिपो से फिट बताकर रूटों पर भेजी जा रहीं बसें बीच रास्ते में धोखा दे रही हैं। पिछले आठ दिनों के भीतर हाथरस डिपो की चार बसें अलग-अलग मार्गों पर अचानक बंद हो गईं।
विज्ञापन

इस कारण बसों में सवार यात्रियों को घंटों हाईवे व सुनसान रास्तों पर खड़े रहकर फजीहत झेलनी पड़ी। हैरानी की बात यह है कि अलीगढ़ परिक्षेत्र के अधीन आने वाले हाथरस डिपो की कार्यशाला खुद बुनियादी कलपुर्जों की भारी किल्लत से जूझ रही है। कार्यशाला में नई बैटरी, क्लच प्लेट, ब्रेक शू और टायरों जैसे आवश्यक सामानों का गंभीर अभाव बना हुआ है।
जब कोई बस रास्ते में खराब होकर खड़ी हो जाती है, तब आनन-फानन अलीगढ़ परिक्षेत्रीय कार्यशाला से पुर्जे मंगाकर उसकी मरम्मत कराई जाती है। तब तक यात्रियों का समय और संयम दोनों जवाब दे चुके होते हैं। हाथरस डिपो की कार्यशाला में तकनीकी स्टाफ तो मौजूद है, लेकिन बिना जरूरी स्पेयर पार्ट्स के उनके हाथ भी बंधे हुए हैं।
विज्ञापन

कर्मचारियों का कहना है कि पुर्जाें की कमी के बारे में कई बार उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। अलीगढ़ परिक्षेत्र के अधिकारी यह कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं कि मुख्यालय से ही आवश्यक सामान की खेप नहीं आ रही है। इस अव्यवस्था का खामियाजा उन मुसाफिरों को भुगतना पड़ रहा है, जो पूरा किराया चुकाकर सुरक्षित और समयबद्ध यात्रा की उम्मीद में रोडवेज बसों में सवार होते हैं।

बिगड़ा बसों का संचालन तंत्र
आठ दिन में चार बसों के ब्रेकडाउन होने से न केवल हाथरस डिपो की छवि पर बट्टा लगा है, बल्कि डिपो के तय समय-सारिणी का ढांचा भी पूरी तरह गड़बड़ा गया है। बीच रास्ते में बसें खराब होने के कारण पीछे से आ रहीं अन्य बसों में अतिरिक्त भार बढ़ जाता है या फिर यात्रियों को निजी डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ता है।

जरूरी नहीं कि बसें पुर्जाें की कमी से रास्ते में बंद हो रही हैं। टायर, बैटरी आदि सामान की मांग हमने मुख्यालय को भेजी है। लगभग सभी बसें सामान्य रूप से मार्ग पर संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन

-सतेंद्र कुमार वर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज अलीगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें