फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: अफसरों को बिना बताए बरात ले गई बस, चालक-परिचालक को किया बर्खास्त

Fri, 26 May 2023 09:41 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

बस के चालक-परिचालक बस में कमी होने की बात कहकर उसे अपने साथ ले गए। उसके बाद बस बरात छोड़ने गई। इससे डिपो के अधिकारी बेसुध रहे। बाद में मामले का खुलासा होने के बाद अधिकारी हरकत में आ गए। 
विज्ञापन
यूपी रोडवेज की बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोडवेज की अनुबंधित बस से अधिकारियों की अनुमति के बिना बरातियों को लेकर जाना चालक-परिचालक को महंगा पड़ गया। मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया तो चालक-परिचालक दोनों की संविदा समाप्त कर दी गई। साथ ही बस को भी हटाने की तैयारी चल रही है।

विज्ञापन


हाथरस डिपो में वर्तमान में 68 बसें हैं। इसमें एक अनुबंधित बस कुछ माह पूर्व लगाई गई थी। बस के चालक-परिचालक बस में कमी होने की बात कहकर उसे अपने साथ ले गए। उसके बाद बस बरात छोड़ने गई। इससे डिपो के अधिकारी बेसुध रहे। बाद में मामले का खुलासा होने के बाद अधिकारी हरकत में आ गए। 

क्षेत्रीय प्रबंधक सतेंद्र वर्मा का कहना है कि अनुबंधित बस के बरात लेकर जाने का मामला संज्ञान में आया था। चालक-परिचालक की संविदा समाप्त कर दी गई है। बस को भी हटाने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें