फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: प्राइवेट बसों और टैक्सी के लिए बनेंगे बस स्टैंड

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में जल्द ही निजी बसों और टैक्सी के संचालन वाले मार्गाें पर निजी निवेश के माध्यम से अत्याधुनिक बस स्टैंड बनाए जाएंगे। नई बस अड्डा नीति के तहत यह काम होगा। इनका निर्माण निवेश के माध्यम से किया जाएगा। निवेशकों से इसके लिए आवेदन मांगे जाएंगे। इनका चयन करने वाली कमेटी मानकों के आधार पर स्वीकृत प्रदान करेगी।
विज्ञापन

इन बस स्टैंडों पर लंबी दूरी की टूरिस्ट बसें, छोटे मार्ग पर चलने वाली बसें और टैक्सी परमिट के वाहन ठहर सकेंगे। इससे अवैध बस स्टैंडों की समस्या दूर होगी।नये बस स्टैंड में कैंटीन, होटल, स्नानघर, शौचालय की सुविधा मुहैया कराई जाएगी, ताकि यात्रियों को कोई असुविधा न हो।
इसके निर्माण के लिए आवेदकाें का चयन किया जाएगा। इसके लिए एक चयन समिति बनाई जाएगी। इस चयन समिति में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, ईओ नगर पालिका, एसडीएम, सीओ, एआरटीओ, एआरएम परिवहन निगम, एक्सईन लोनिवि, एक विषय विशेषज्ञ को शामिल किया जाएगा। रोडवेज अलीगढ़ परिक्षेत्र के आरएम सतेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि अभी इसकी कमेटी गठित नहीं की गई है। एआरएम को इसके लिए कहा गया है, जल्द ही छोटे बस स्टैंड विकसित किए जाएंगे।
विज्ञापन

गौर हो कि प्रदेश सरकार ने परिवहन सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए यह कदम उठाया है। सरकार ने स्टेज कैरिज बस अड्डा, कॉन्ट्रेक्ट कैरिज व ऑल इंडिया टूरिस्ट बस पार्क नीति 2025 को लागू करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत जिले में जनसुविधाओं से युक्त बस अड्डे विकसित किए जाएंगे। परियोजनाओं को लागू करने के लिए जिले में एक नियामक प्राधिकारी भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें