फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश से हरिद्वार कुंभ जा रही बस ट्रक से टकराई, 15 श्रद्धालु घायल

विज्ञापन
टक्कर के बाद दुर्घटनाग्रस्त बस। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

कासगंज रोड पर गांव नौरथा ईसेपुर जाने वाली सड़क पर मंगलवार की सुबह मध्यप्रदेश से हरिद्वार कुंभ मेला जा रही बस एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस में सवार 15 श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कर दूसरी बस से भेज दिया गया। हादसे में किसी भी श्रद्धालु को गंभीर चोटें नहीं आईं हैं।
जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के उज्जैन व धार निवासी श्रद्धालु बस से हरिद्वार कुंभ जा रहे थे। मंगलवार की सुबह साढ़े सात बजे के करीब कासगंज रोड पर बस एक ट्रक से टकरा गई। इससे बस में बैठे श्रद्धालु तेज झटके से आगे की सीटों से जा टकराए। बस में सवार श्रद्धालु चकोई बाई, रामबेटी, संजू, राजवती, प्रेमलता, ओमप्रकाश, बनी सिंह, गुड्डी देवी, कन्या, राधा, हीरालाल, राजाराम, गोपाल, निर्मल तथा मनोज कुमार घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद बस में चीख पुकार मच गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण व अगसौली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायलों को बस से बाहर निकाल कर वाहन से इलाज के लिए सीएचसी सिकंदराराऊ भेज दिया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को दूसरी बस से गंतव्य के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें