फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: अचानक खराब हुई बस, मची अफरा-तफरी

Wed, 18 Mar 2026 02:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा से अलीगढ़ की तरफ सवारियां लेकर जा रही बुलंदशहर डिपो की बस कस्बे में अचानक खराब हो गई। बस के अंदर धुआं भर गया, जिससे घबराकर बस में सवार यात्री आनन-फानन नीचे उतर आए।
विज्ञापन




इसके बाद चालक-परिचालक ने बस को चालू करने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस दौरान बस में सवार 30 से ज्यादा सवारियां मौके पर परेशान नजर आईं। चालक-परिचालक ने यात्रियों को ट्रांसफर करने के लिए वहां से गुजर रहीं अन्य डिपो की बसों को हाथ देकर रुकवाना भी चाहा, लेकिन कोई बस नहीं रुकी।


काफी देर बाद एक बस वहां रुकी, तब परिचालक ने यात्रियों को इस बस में ट्रांसफर किया। इसके बाद चालक-परिचालक ने बस खराब होने की सूचना अपने डिपो के अधिकारियों को भी दी। देर शाम तक यह बस सासनी में ही खड़ी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें