फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: डिवाइडर तोड़कर सर्विस रोड पर गिरी बस, चालक घायल

Sat, 27 Jul 2024 05:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
सादाबाद कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे पर गांव मिढ़ावली के निकट बृहस्पतिवार रात्रि करीब दो बजे एक टूरिस्ट बस डिवाइडर तोड़कर सर्विस रोड पर आ गिरी। दुर्घटना में चालक घायल हो गया और बस भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने घायल चालक को उपचार के लिए आगरा भिजवाया है। यह बस बृहस्पतिवार रात एक टूरिस्ट बस मथुरा से आगरा जा रही थी। सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव मिढ़ावली के निकट रात्रि करीब दो बजे चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और बस डिवाइडर तोड़कर सर्विस रोड पर आ गई। गनीमत यह रही कि बस में बैठी अन्य सवारियां बाल-बाल बच गईं। दुर्घटना के थोड़ी देर बाद पुलिस ने यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें