कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव सोखना में 12 मई की दोपहर को एक युवक झुलसी हालत में मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। बताया जा रहा है कि युवक की मौत हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से हुई है।
विज्ञापन
मेंडू के मोहल्ला अहेरियान निवासी 30 वर्षीय अरविंद 11 मई की शाम को अपने घर से निकला था। 12 मई की दोपहर को गांव सोखना में अरविंद का शव हाईटेंशन विद्युत लाइन के खंभे के पास मिला। शव झुलसा हुआ था और उसके पास आरी का एक टुकड़ा भी मिला। कोतवाली हाथरस गेट पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बिजली के पोल खंभे पर चढ़ते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से अरविंद की मौत हुई है। पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों का कहना है कि अरविंद 11 मई को यह कहकर घर से निकला था कि वह पत्नी को बुलाने जा रहा है, लेकिन इसके बाद नहीं लौटा।