फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss: हाथरस में बिसावर के बंटी-लक्ष्मी की जोड़ी पहुंचेगी बिग बॉस के घर तक, भैया-भाभी को आया बुलावा

Wed, 19 Aug 2026 10:53 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

बंटी और लक्ष्मी अपनी देसी कॉमेडी, सहज अंदाज और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े मनोरंजक कंटेंट के कारण सोशल मीडिया पर खास पहचान बना चुके हैं। फेसबुक और इंस्टाग्राम पर उनकी बड़ी संख्या में फैन फॉलोइंग है। 
विज्ञापन
बंटी और लक्ष्मी चौधरी और बिग बॉस 20 - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेहनत और हुनर के दम पर गांव की गलियों से निकली बिसावर की बंटी-लक्ष्मी की जोड़ी अब बड़े मंच पर अपनी पहचान बनाने की ओर बढ़ रही है। सोशल मीडिया पर वायरल भैया-भाभी के नाम से मशहूर पति-पत्नी बंटी और लक्ष्मी को कलर्स चैनल के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस सीजन-20 के लिए ऑडिशन का मौका मिला है। 

विज्ञापन


बंटी चौधरी ने बताया कि उन्हें कलर्स चैनल के हेड की ओर से फोन आया है और दिल्ली में ऑडिशन देने के लिए बुलाया गया है। बंटी और लक्ष्मी अपनी देसी कॉमेडी, सहज अंदाज और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े मनोरंजक कंटेंट के कारण सोशल मीडिया पर खास पहचान बना चुके हैं। फेसबुक और इंस्टाग्राम पर उनकी बड़ी संख्या में फैन फॉलोइंग है। 

गांव की सामान्य जिंदगी, देसी बोलचाल और आसपास की परिस्थितियों को हास्य के अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी शैली लोगों को खूब पसंद आती है। बंटी-लक्ष्मी की इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों में खुशी है। लोगों का कहना है कि गांव से निकलकर बड़े मंच तक पहुंचना युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर चर्चा और कयास
ब्रज की वायरल जोड़ी बंटी चौधरी और लक्ष्मी चौधरी के 'बिग बॉस 20' में जाने को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा और कयास जरूर लगाए जा रहे हैं, लेकिन मेकर्स की तरफ से इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 'बिग बॉस 20' शो 6 सितंबर से शुरू होने वाला है, और अभी तक कई नाम संभावित या संपर्क किए गए कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में सामने आ रहे हैं, लेकिन फाइनल सूची आधिकारिक घोषणा के बाद ही सामने आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें