फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली नहीं मनाएंगे सराफा कारोबारी

Wed, 23 Mar 2016 12:19 AM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। सराफा कारोबार पर केंद्र सरकार द्वारा उत्पाद शुल्क लगाए जाने के विरोध में कारोबारियों की 22वें दिन भी हड़ताल जारी रही। कारोबारियों ने कहा कि 22 दिन से हड़ताल चल रही है। अब तक करोड़ों रुपये का व्यापार प्रभावित हुआ है। केंद्र सरकार सराफा कारोबार को बर्बाद करना चाह रही है। केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा। 
विज्ञापन


सराफा बाजार में धरना-प्रदर्शन के दौरान कारोबारियों ने होली नहीं मनाने का निर्णय लिया। सराफा बाजार में व्यापारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में मोहन लाल अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, गिरीश अग्रवाल, राजकुमार कोठीवाल, योगेश, भोलानाथ, शिवम अग्रवाल, राकेश संटू, राजीव, रमनमूर्ति शर्मा, विकास शर्मा, महावीर प्रसाद,  बलवीर वर्मा, अशोक पाठक, विनोद शर्मा सहित काफी व्यापारी शामिल थे। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें